प्रयागराज की सड़कों पर निकला ऐतिहासिक 'काली स्वांग' जुलूस, मां के जयकारों से गूंजा दारागंज
प्रयागराज, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में नवरात्रि का पर्व अपनी पूरी भव्यता और आध्यात्मिकता के साथ मनाया जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक दारागंज इलाके में गुरुवार रात निकले पारंपरिक 'काली स्वांग' जुलूस में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। देवी काली का रूप धरे कलाकार, हाथों में हथियार और खोपड़ी के पात्र लिए, "जय मां काली" के जयकारों के बीच सड़कों पर नृत्य करते दिखे। यह दृश्य इतना दिव्य और शक्तिशाली था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।