विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2026: 1846 में इस दिन शुरू हुआ था चिकित्सा का नया युग, जानें इस वर्ष की थीम
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिकित्सा के क्षेत्र में 'एनेस्थीसिया' और 'एनेस्थिसियोलॉजिस्ट' जैसे शब्द अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर एनेस्थिसियोलॉजिस्ट न होते और सर्जरी एवं ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया का इस्तेमाल न किया जाता, तो क्या होता? या फिर, उस दौर के बारे में कल्पना कीजिए जब ऐसी चिकित्सा सुविधाएं मौजूद ही नहीं थीं। तब किसी मरीज का ऑपरेशन कैसे होता होगा? जरा उस पीड़ा, उस असहनीय दर्द की कल्पना कीजिए, जो लोगों को बिना एनेस्थीसिया के की गई सर्जरी के दौरान सहना पड़ता रहा होगा।