पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का किया ऐलान, 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी
लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।