आईआरईएल भर्ती 2026: ट्रेड्समैन ट्रेनी के 131 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 19 अक्टूबर को एक्टिव होगा आवेदन विंडो
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड में नियुक्त होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, कंपनी ने ट्रेड्समैन ट्रेनी के विभिन्न 131 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है।