पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार
पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के केबल-स्टे ब्रिज 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया और राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की विकास यात्रा, सुशासन और केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र किया।