छत्तीसगढ़ का चैतुरगढ़ मंदिर: मां महिषासुर मर्दिनी की महिमा और प्राचीन किले का रहस्य
कोरबा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित चैतुरगढ़ मंदिर धार्मिक आस्था, प्राचीन इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा संगम है। पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित यह ऐतिहासिक स्थल मां महिषासुर मर्दिनी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इसे लाफागढ़ के नाम से भी जाना जाता है। चैतुरगढ़ न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।