यूपी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत और दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन
लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में शक्ति आराधना के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश गूंजेगा। मिशन शक्ति के तहत योगी सरकार शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी तिथि (शनिवार से सोमवार) तक चयनित मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएगी। इनमें पारंपरिक देवी गीतों पर आधारित गायन और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा।