'प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं', 'लाल हिट जनता पार्टी' के बैनर तले युवाओं का विपक्ष के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास जनपथ रोड पर शुक्रवार को विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ और दिल्ली पुलिस व सरकार के समर्थन में 'हिट जनता पार्टी' के बैनर तले युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं की ओर से विपक्षी पार्टियों पर प्रदर्शन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। 'लाल हिट जनता पार्टी' के बैनर तले युवाओं ने सरकार से प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।