ब्रिटेन के समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत प्रतीक ‘आईएनएस त्रिशूल’

ब्रिटेन के समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत प्रतीक ‘आईएनएस त्रिशूल’

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस) ब्रिटेन के समुद्र में आईएनएस त्रिशूल भारतीय नौसेना की ताकत प्रतीक बना है। यहां भारतीय नौसेना, ब्रिटेन की रॉयल नेवी के साथ युद्धाभ्यास करने जा रही हैं। इस दौरान समुद्र में तालमेल, आसमान में हवाई गतिविधियां और पानी के नीचे पनडुब्बियों से निपटने का अभ्यास किया जाएगा। भारत और ब्रिटेन की नौसेनाएं संयुक्त युद्धाभ्यास ‘कोंकण-26’ के तहत अपनी इन ऑपरेशनल क्षमताओं को परखेंगी।

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

October 11, 2026 11:42 AM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) की उन टिप्पणियों पर घोर आपत्ति जताई है जिसमें शनिवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान एहतियातन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में रखा गया था। रविवार को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसे अनुचित बताते हुए आतंरिक मामलों में दखलअंदाजी करार दिया।

10 साल बाद टीवी पर लौटीं कांची कौल, बोलीं-'पुराने दौर को दोहराने नहीं, नई शुरुआत करने आई हूं'

October 11, 2026 12:30 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कांची कौल ने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के साथ करीब एक दशक बाद टीवी पर वापसी की है। कांची इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं। टीवी पर वापसी के बारे में बात करते हुए कांची ने कहा कि बीते कुछ सालों में जिंदगी को देखने का उनका नजरिया काफी बदल गया है। अब वह पुराने दौर में लौटने के बजाय अपने अनुभवों के साथ एक नई शुरुआत करना चाहती हैं।

आईएसएल: एफसी गोवा की शानदार वापसी, चेन्नईयन एफसी के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ कराया

October 10, 2026 10:50 PM

गोवा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएलएल) 2026-27 सीजन के दूसरे मैच में शनिवार रात एफसी गोवा और चेन्नईयन एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इरफान यादवाड ने 64वें मिनट में चेन्नईयन एफसी को बढ़त दिलाई, लेकिन 75वें मिनट में चिकी के हेडर से किए गए बराबरी के गोल ने यह सुनिश्चित किया कि एफसी गोवा को अपने सीजन के पहले मैच में एक अंक मिले।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD