भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल
खेलक्रिकेटOctober 16, 2026 4:01 PM

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले टी20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मुकाबले के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया है। सीरीज के चौथे मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को चोट लग गई थी, जिसके बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

विरोध-प्रदर्शनों का दिल्ली के बाजारों पर पड़ रहा बुरा असर, रोजाना 100 करोड़ रुपए तक का नुकसान: व्यापारी

October 16, 2026 4:45 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों और सड़क बंदी का असर अब राजधानी के प्रमुख बाजारों के कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। व्यापारिक संगठनों का दावा है कि कनॉट प्लेस, जनपथ, पालिका बाजार, शंकर मार्केट और खान मार्केट जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यह समय उनके लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी सीजन होता है, लेकिन लगातार विरोध-प्रदर्शनों, बैरिकेडिंग, यातायात प्रतिबंधों और सुरक्षा व्यवस्था के कारण बाजारों तक लोगों की पहुंच मुश्किल हो गई है।

'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू

October 16, 2026 4:56 PM

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर बनी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। फिल्म में राजकुमार राव ने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है, जबकि ललित प्रभाकर आतंकी अजमल कसाब की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म देखने पहुंचे कुछ दर्शकों को इसकी कहानी और निर्देशन पसंद आया, तो कुछ ने इसकी रफ्तार और एडिटिंग पर सवाल उठाए।

वुहान ओपन: कर्तल ने स्वितोलिना के खिलाफ उलटफेर किया, पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचीं

October 16, 2026 4:31 PM

वुहान, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सोने कर्तल ने शुक्रवार को 'वुहान ओपन' के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 6 एलिना स्वितोलिना के खिलाफ 6-2, 2-6, 6-4 से जीत दर्ज की। इस बड़े उलटफेर के साथ कर्तल पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD