आरएसएस का सामाजिक कार्य सबसे प्रभावशाली, युवाओं के लिए प्रेरणा : जर्मन राजनेता राहुल कुमार
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रकाशित किताब 'हंड्रेड ईयर्स यंग: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' को लेकर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर के डिप्टी हेड और भारतीय मूल के पहले एशियाई सिटी पार्लियामेंट सदस्य राहुल कुमार ने संगठन के सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना की।