मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 28 जिलों में श्रमिक अन्नपूर्णा के 101 नए केंद्रों का किया लोकार्पण
अहमदाबाद, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य के 28 जिलों में 101 नए भोजन वितरण केंद्रों का लोकार्पण किया। यह शुरुआत 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत अहमदाबाद के चाणक्यपुरी और घाटलोडिया क्षेत्र से की गई।