'जिन नदियों को देवी मानते हैं, उनमें कचरा न डालें', रेखा गुप्ता के सफाई अभियान में ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ शामिल
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से राजधानी को साफ और हरा-भरा रखने की अपील की। इस अभियान में अभिनेत्री ईशा गुप्ता, अभिनेता जैकी श्रॉफ और सिंगर बिस्मिल व स्टेबिन बेन भी शामिल हुए। सभी ने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देने की अपील की।