'मंत्री पद सत्ता नहीं, सेवा का दायित्व', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भाजपा नेताओं को नसीहत
हरिद्वार, 22 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को हरिद्वार में भाजपा उत्तराखंड की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में आकर मेरे मन में चार भाव पैदा हो रहे हैं। ये भाव शांति, प्रसन्नता, उपलब्धि और विश्वास हैं।