इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: हैरी ब्रूक ने जड़ा वनडे इतिहास का सबसे तेज 'दोहरा शतक', सिर्फ 114 गेंदों में रचा इतिहास
खेलक्रिकेटOctober 22, 2026 6:04 PM

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: हैरी ब्रूक ने जड़ा वनडे इतिहास का सबसे तेज 'दोहरा शतक', सिर्फ 114 गेंदों में रचा इतिहास

रावलपिंडी, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा। ब्रूक ने 200 रनों का आंकड़ा महज 114 गेंदों में छुआ, जिसके साथ वह वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस पारी के साथ ब्रूक वनडे पारी में 200 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल के बाद, ब्रूक वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओपनर नहीं हैं।

एससीएल भर्ती 2026: तकनीशियन सहित 83 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

October 22, 2026 5:18 PM

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रयोगशाला में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय, सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल) ने नियमित आधार पर रिक्त विभिन्न 83 पदों को भरने के लिए पेशेवरों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : चारों आरोपियों की पुलिस हिरासत 26 अक्टूबर तक बढ़ी

October 22, 2026 5:29 PM

मुंबई 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपियों की नौ दिन की कस्टडी मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें 26 अक्टूबर तक ही पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया। चारों आरोपियों को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट (किला कोर्ट) में पेश किया गया था।

  • कॉलेज के नाटक में देवेन वर्मा को देख बी.आर. चोपड़ा ने दिया था पहला ब्रेक, 600 रुपए थी पहली सैलरी

    October 22, 2026 5:15 PM

    नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। ऐसे ही कलाकारों में देवेन वर्मा का नाम शामिल है। अपनी कॉमेडी और शानदार टाइमिंग से पहचान बनाने वाले देवेन ने करीब पांच दशक तक फिल्मों में काम किया, हालांकि उनकी फिल्मी दुनिया में एंट्री किसी बड़े ऑडिशन या फिल्मी परिवार के सहारे नहीं हुई।

  • अमित शाह के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने दी बधाई, बोले-'आपने हमेशा देश को सबसे पहले रखा'

    October 22, 2026 4:37 PM

    नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अमित शाह की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अक्षय ने अपने मैसेज में कहा कि अमित शाह ने हमेशा देश को सबसे पहले रखा है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान महादेव से उनके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

  • दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं सिंगर मधु श्री, बोलीं- मैंने उन्हें कभी शराब पीते नहीं देखा

    October 22, 2026 4:31 PM

    मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब सिंगर मधु श्री ने भी दलेर का समर्थन किया है। आईएएनएस से बातचीत में मधु श्री ने कहा कि वह दलेर मेहंदी की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें एक शानदार सिंगर मानती हैं। उन्होंने कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए नहीं देखा। कार्यक्रम के दौरान दलेर को मंच पर फटकार लगाए जाने पर मधु श्री ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं था।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कप्तान अय्यर ने बल्लेबाजों को पहले टी20 में मिली जीत का दिया श्रेय, नमन धीर की पारी को सराहा

October 22, 2026 6:10 PM

क्राइस्टचर्च, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड से मिले 226 रनों के लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। पहले टी20 में मिली जीत से कप्तान श्रेयस अय्यर गदगद नजर आए।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD