सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर भारतीय रेलवे अलर्ट, कई ट्रेन कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल और रीशेड्यूल (समय में बदलाव) किया है। राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के कारण स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।