नवरात्र : पश्चिम बंगाल में हैं सर्वाधिक शक्तिपीठ, तांत्रिक साधना के लिए भी माना जाता है प्रमुख केंद्र
कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में धूमधाम से नवरात्र का पर्व मनाया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के मंदिरों में जाकर उनके दर्शन कर पूजन-अर्चन करते हैं। पश्चिम बंगाल में माता के सबसे अधिक शक्तिपीठ हैं, जहां बड़ी श्रद्धा के साथ श्रद्धालु मां के दर्शन करने जाते हैं।