केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को मुलाकात की। आडवाणी इस समय दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हेल्थ अपडेट लिया।