चंदेरी से यूपी की सीमा में दाखिल हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, सपा का भी मिला समर्थन
भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार को मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा के 25वें दिन की पदयात्रा बुधवार सुबह चंदेरी के दिल्ली दरवाजा से प्रारंभ हुई। यात्रा अमराई ग्रामीण स्थित हैरिटेज रिसोर्ट, ग्राम प्राणपुर और ग्राम कुंवरपुर होते हुए आगे बढ़ी। प्राणपुर भारत का पहला हस्तशिल्प और हथकरघा पर्यटक गांव है।