राहुल गांधी अराजकता के प्रतीक, सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़तंत्र नहीं चलेगा: भाजपा
राष्ट्रीयOctober 15, 2026 4:06 PM

राहुल गांधी अराजकता के प्रतीक, सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़तंत्र नहीं चलेगा: भाजपा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को अराजक, अपरिपक्व और गैर-जिम्मेदार नेता बताते हुए कहा कि प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है, लेकिन इस अधिकार की भी अपनी सीमाएं हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट न्याय का मंदिर है और उसके परिसर में भीड़तंत्र नहीं चल सकता।

हाथरस : 2 रुपए ज्यादा वसूलना पड़ा महंगा, पानी की बोतल मामले में रेस्टोरेंट पर 1.06 लाख रुपए का जुर्माना

October 15, 2026 4:46 PM

लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस के बीसीसीएन रेस्टोरेंट को पानी की बोतल पर दो रुपए ज्यादा वसूलना भारी पड़ा है। इस मामले में उपभोक्ता आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है।

डीआईएफएफ में होगी कीर्ति कुल्हारी की फिल्म 'किनारे' की स्क्रीनिंग, बोलीं-यह परिवार, रिश्तों और अनकहे राजों की कहानी

October 15, 2026 4:51 PM

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और प्रोड्यूसर कीर्ति कुल्हारी अपनी आने वाली फिल्म 'किनारे' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसकी स्क्रीनिंग धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआईएफएफ) में होगी। उन्होंने इस फिल्म को बतौर प्रोड्यूसर अपना 'पहला बच्चा' बताया और कहा कि कहानी की सादगी, दिल को छू लेने वाला अंदाज और छोटी-छोटी बातों को खूबसूरती से दिखाने के तरीके ने उन्हें फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया।

शंघाई मास्टर्स: चोट के कारण क्वार्टर फाइनल मैच से हटे आर्थर गेया, फोकिना को मिला सेमीफाइनल का टिकट

October 15, 2026 3:30 PM

शंघाई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। शंघाई मास्टर्स में आर्थर गेया का बेहतरीन प्रदर्शन चोट की वजह से अचानक रुक गया। गुरुवार को एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके कारण उन्हें मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD