गुजरात की 108 एंबुलेंस सेवा बनी जीवनरेखा, 19 वर्षों में 19.66 लाख लोगों की बचाई जान
गांधीनगर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात में सरकार की ‘108 इमरजेंसी मेडिकल सर्विस’ नागरिकों के लिए लाइफलाइन बन चुकी है। 108 सेवा केवल एंबुलेंस नहीं है, बल्कि अस्पताल पहुंचने से पहले मिलने वाली ‘प्री-हॉस्पिटल केयर’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए 29 अगस्त 2007 को इसकी शुरुआत की थी।