टीवी में रिप्लेस होने का डर बना रहता है, यादगार काम से ही टिके रहते हैं एक्टर्स : करण पटेल
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता करण पटेल ने इंडियन टीवी इंडस्ट्री की तेज रफ्तार और निरंतर दबाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे पर काम करने वाले एक्टर्स को हमेशा रिप्लेस होने का डर बना रहता है, क्योंकि इंडस्ट्री बहुत तेजी से आगे बढ़ती है और ब्रेक लेने की ज्यादा गुंजाइश नहीं देती।