'लक्ष्मी निवास' में मिलेगी परिवार की खुशियों की झलक, मानसी जोशी रॉय ने बताया- आखिर क्यों खास है ये शो
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी और सिनेमा की दुनिया में दमदार कहानी हमेशा दर्शकों को अपनी ओर खींचती आई है। इसी कड़ी में, जी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास' खासा लोकप्रिय हो रहा है। यह शो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को साधारण परिवार की सरल और संवेदनशील कहानी के जरिए भावनाओं से भी जोड़ता है।