मैकलीन स्टीवेंसन: छोटे पर्दे का बड़ा सितारा जिसने जिद्द में आकर स्टारडम गंवा दिया
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। 1970 के दशक में अमेरिकी टेलीविजन पर एक सीरीज आती थी — एम.ए.एस.एच। युद्ध पर आधारित इस व्यंग्यात्मक ड्रामा में मैकलीन स्टीवेंसन ने निभाया था लेफ्टिनेंट कर्नल हेनरी ब्लेक का किरदार। शांत स्वभाव, मानवीय संवेदना और हल्के-फुल्के हास्य से भरे उनके इस रोल ने शो को जीवन दिया।