अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन और मां को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- 'डबल खुशी' वाला दिन

IANS | August 1, 2025 11:06 AM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के लिए 1 अगस्त का दिन डबल खुशी लेकर आया है, क्योंकि इस दिन उनकी मां वंदना लोखंडे और पति विक्की जैन का जन्मदिन है। अंकिता ने इस खास मौके पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए डबल खुशी का दिन है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शामिल होने पर कैसी थी परिवार की प्रतिक्रिया? निरवान आनंद ने बताया

IANS | July 31, 2025 4:26 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इन दिनों एक्टर निरवान आनंद लोकप्रिय टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अजय के किरदार के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब उनके घरवालों को पता चला कि वह इस शो में शामिल हो गए हैं, तो सभी सदस्य फोन करके सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को बताने लगे थे।

'छोरियां चली गांव' के जरिए आज की पीढ़ी को दिखाना चाहता हूं देश की खूबसूरती: रणविजय सिंह

IANS | July 31, 2025 12:28 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और होस्ट रणविजय सिंह अपकमिंग रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इस शो के जरिए वह वर्तमान पीढ़ी, खासकर अपने बच्चों को भारत के सादे जीवन और गांवों की खूबसूरती से रूबरू कराना चाहते हैं।

'बिग बॉस' के कॉन्सेप्ट में सहज नहीं फिल्म स्टार अभिषेक बजाज

IANS | July 31, 2025 11:52 AM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस । अभिनेता अभिषेक बजाज ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' जैसे शोज को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि वह एक्टिंग को प्राथमिकता देते हैं और रियलिटी शोज में जाने से पहले एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना चाहते हैं।

चुनौतीपूर्ण है ‘तुम से तुम तक’ में 'मीरा' का किरदार : डॉली चावला

IANS | July 30, 2025 4:32 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस डॉली चावला ने अपने नए धारावाहिक ‘तुम से तुम तक’ में निभाए जा रहे किरदार 'मीरा' के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके वास्तविक जीवन से बिल्कुल अलग है, जिसके कारण इसे निभाना चुनौतीपूर्ण है।

फराह खान का नया सफर, अब कुकिंग के बाद दिखेगा ट्रैवल का तड़का

IANS | July 30, 2025 3:50 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और शानदार कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार वजह है उनका नया ट्रैवल शो। फराह ने यूट्यूब पर एक नया शो शुरू किया है, जिसमें उनके कुक दिलीप भी हैं। इस शो में फराह और दिलीप दुनियाभर के अलग-अलग शहरों और देशों की सैर करते हुए वहां की संस्कृति, खाने-पीने और अनोखी जगहों से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।

शिव भक्त हैं अभिनेता सूरज प्रताप सिंह, बोले- 'सावन का महीना मेरे लिए बेहद खास'

IANS | July 30, 2025 1:57 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में प्रेम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि वह भगवान शिव के भक्त हैं। अभिनेता ने बताया कि सावन का महीना उनके लिए बेहद खास है।

‘घरवाली पेड़वाली’ पर बोलीं प्रियंवदा कांत- 'टीवी पर कम दिखते हैं सुपरनैचुरल कॉमेडी शो'

IANS | July 30, 2025 1:24 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंवदा कांत जल्द ही 'एण्ड टीवी' के नए धारावाहिक ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका में नजर आएंगी। इस शो में वह पेड़वाली- यानी एक आत्मा की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि टीवी पर सुपरनैचुरल कॉमेडी वाले शो बहुत कम हैं।

'वसुधा' का हिस्सा बनीं परिणीता बोरठाकुर, बोलीं- 'मजबूत महिला किरदार निभाना पसंद है'

IANS | July 29, 2025 2:58 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर जल्द ही जी टीवी के लोकप्रिय शो 'वसुधा' में खास किरदार में नजर आएंगी। नई और प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए तैयार अभिनेत्री ने बताया कि शो में उनके किरदार का नाम 'चंद्रिका सिंह चौहान' है, जो एक परिवार मुखिया का सशक्त और दमदार किरदार है।

‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ में शीतल मौलिक की एंट्री, निभाएंगी खलनायिका की भूमिका

IANS | July 29, 2025 2:27 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री शीतल मौलिक ने प्रेम कहानी पर आधारित शो ‘मेरी भव्य लाइफ’ को अलविदा कह दिया है और अब वह ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ शो की टीम में शामिल हो चुकी हैं।