अकेलेपन से जूझ रहे लोग, सोशल मीडिया लाया जुड़ाव का भ्रम : रुसलान मुमताज
मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। एक्टर रुसलान मुमताज ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने की भावनात्मक चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकारा कि शोबिज में अकेलापन एक कड़वी सच्चाई है, जो मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर डालता है।