सेना से बॉलीवुड तक : बिक्रमजीत कंवरपाल ने बचपन का सपना ऐसे किया पूरा

IANS | August 28, 2025 8:43 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मों से लगाव कहें या फिर एक्टिंग का जुनून, ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि जब कोई शख्स अपने बचपन के सपने को साकार कर पाता है। बिक्रमजीत कंवरपाल एक ऐसा नाम है, जिन्होंने भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद अपने बचपन के सपने को साकार करने के लिए बॉलीवुड में कदम रखा।

वीजे से बॉलीवुड तक... रणवीर शौरी ने मेहनत और टैलेंट से बनाया हिंदी सिनेमा में खास मुकाम

IANS | August 17, 2025 9:57 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के चमकते सितारों में कुछ ही ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और बेमिसाल प्रतिभा से बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में अनूठा मुकाम हासिल किया है। रणवीर शौरी एक ऐसा नाम है, जिन्हें अपनी अभिनय शैली, बेजोड़ हास्य और किरदारों को जीवंत करने की कला के लिए जाना जाता है।

सफलता हो या असफलता, मैंने हर अनुभव से सबक लेने का प्रयास किया: शरद मल्होत्रा

IANS | August 17, 2025 5:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे टीवी शो का हिस्सा रहे एक्टर शरद मल्होत्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने 20 साल पूरे कर लिए हैं। 2 दशक के अपने इस सफर को एक्टर ने शानदार बताया।

फायरिंग पर एल्विश के पिता ने जताई फिक्र, बोले- ' हमें अब जान का खतरा हो रहा महसूस'

IANS | August 17, 2025 1:05 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह हुई फायरिंग की घटना से पूरा इलाका दहशत में है। इस मामले में अब एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव और उनके पड़ोसियों के बयान सामने आए हैं, जिन्होंने इस हमले को न सिर्फ चौंकाने वाला बताया बल्कि इसे एक साजिश करार दिया है।

छोटे पर्दे पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले सितारे, माधव समझकर पूजने लगे थे दर्शक

IANS | August 14, 2025 7:09 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और इस अवसर पर छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण के किरदार को जीवंत करने वाले अभिनेताओं की चर्चा करना बेहद खास है। पिछले चार दशकों में ‘महाभारत’, ‘रामायण’, ‘श्री कृष्णा’, ‘राधाकृष्ण’, ‘सिया के राम’, ‘विष्णु पुराण’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे धार्मिक टीवी शो ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। इनमें एक्टर्स ने भगवान कृष्ण का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक इन्हें सचमुच ‘कान्हा’ मानकर सम्मान भी देने लगे।

करिश्मा कपूर की 'ऑनस्क्रीन बेटी' ने फिल्मों के लिए छोड़ी आईआईटी, फ्लॉप हुईं तो गूगल में कमाया नाम

IANS | August 14, 2025 12:44 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार होते हैं जो अपनी शुरुआत में तो खूब चमकते हैं, लेकिन बाद में किसी वजह से इंडस्ट्री से दूर हो जाते हैं। ऐसे ही एक नाम हैं मयूरी कांगो, जो कभी बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। मयूरी को ज्यादातर लोग करिश्मा कपूर की ऑनस्क्रीन बेटी के रूप में याद करते हैं। उन्होंने 2003 में टीवी शो 'करिश्मा- द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी' में करिश्मा कपूर की बेटी मानसी की भूमिका निभाई थी, जो उस समय छोटे पर्दे पर खूब चर्चा में रही थीं।

'तेरे मुंह ते मूंछ कोई ना' गाने पर अंगद बेदी ने दिए गजब के एक्सप्रेशन, पत्नी नेहा धूपिया ने की तारीफ

IANS | August 12, 2025 11:45 AM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह न सिर्फ फिल्मों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर फैंस के साथ अपने परिवार के साथ बिताए गए खास पलों को साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने पति और अभिनेता अंगद बेदी के साथ एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है।

स्मृति शेष: जब 'ठाकुर सज्जन सिंह' की मदद के लिए सीएम योगी ने बढ़ाया हाथ, जानें अनुपम श्याम का सफर खास

IANS | August 7, 2025 2:39 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन और फिल्म जगत के दमदार कलाकार अनुपम श्याम ओझा ने अपनी अलग आवाज और अभिनय से लाखों दिलों पर छाप छोड़ी। जहां एक तरफ छोटे पर्दे पर उनका दबदबा था, तो वहीं फिल्मों में भी उन्होंने कई खलनायक भूमिकाओं के जरिए अपनी अलग छवि स्थापित की थी। 8 अगस्त 2021 को किडनी फेलियर के कारण निधन हो गया। 63 साल की उम्र में उनका जाना भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति थी।

म्यूजिक वीडियो ‘एक आसमान था’ रिलीज, अकांक्षा पुरी बोलीं- 'शानदार रहा अनुभव'

IANS | August 7, 2025 12:46 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अकांक्षा पुरी का नया म्यूजिक वीडियो ‘एक आसमान था’ गुरुवार को रिलीज हो चुका है। पुरी के मुताबिक इसका रफ वर्जन सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे।

'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन लेकर आ रहे अमिताभ बच्चन, बोले- 'घबराहट हो रही'

IANS | August 7, 2025 10:11 AM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। इस नए सीजन की शुरुआत 11 अगस्त को होगी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह इस नए सफर को लेकर उत्साहित के साथ ही घबराए हुए भी हैं।