टी20 विश्व कप: जोस बटलर की खराब फॉर्म से चिंतित नहीं कप्तान हैरी ब्रूक, व्हाइट-बॉल क्रिकेट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया

IANS | February 28, 2026 10:50 AM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर के लिए टी20 विश्व कप 2026 बेहद निराशाजनक रहा है। बटलर ने नेपाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 और 21 रन की पारियों से टूर्नामेंट की शुरुआत तो ठीक की, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया। वह अब तक खेली 7 पारियों में महज 62 रन बना पाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने वो कमाल कर दिया, जो पूरी पाक टीम नहीं कर पाई

IANS | February 28, 2026 9:58 AM

कोलंबो, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप सुपर-8 में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए जरूरी था कि ये मैच इंग्लैंड जीते और हुआ भी ऐसा ही। इंग्लैंड ने 4 विकेट से ये मैच जीत लिया। इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक और मौका दे दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका पर सिर्फ जीत से नहीं होगा काम, सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को साधने होंगे ये समीकरण

IANS | February 28, 2026 9:17 AM

कैंडी, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के पास श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जाने का मौका है। हालांकि, पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही कुछ समीकरण भी साधने होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप : 7 मैचों में सिर्फ 62 रन, जोस बटलर का पीछा नहीं छोड़ रही खराब फॉर्म

IANS | February 27, 2026 10:23 PM

कोलंबो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। 7 मैचों में सिर्फ 62 रन... टी20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी भारतीय टीम, 10 साल पहले मिला था कभी न भूलने वाला दर्द

IANS | February 27, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अपना आखिरी मुकाबला कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को खेलेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करना ही होगा। वहीं, वेस्टइंडीज भी इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेगी।

टी20 विश्व कप: '250 का स्कोर फिर पार करने की कोशिश करेंगे', विस्फोटक पारी के बाद तिलक वर्मा का बयान

IANS | February 27, 2026 12:21 PM

चेन्नई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 में अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का सामना कर रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में तिलक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से आलोचकों को शांत कर दिया है।

'बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं', युवराज सिंह ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ

IANS | February 27, 2026 11:50 AM

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। पूर्व ऑलराउंडर और अभिषेक के मेंटर माने जाने वाले युवराज सिंह ने उनकी पारी की तारीफ की है।

अभिषेक ने अपनी तकनीक में बदलाव किया: सुनील गावस्कर

IANS | February 27, 2026 10:03 AM

चेन्नई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 की लगातार 4 पारियों में फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में फॉर्म में लौटे। अभिषेक ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दी और बड़े स्कोर की नींव रखी।

टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में एंट्री के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान की भी रहेगी मुकाबले पर नजर

IANS | February 27, 2026 8:58 AM

कोलंबो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 का एक मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप 2 का यह मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच पर पाकिस्तान की भी नजर रहेगी।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे

IANS | February 27, 2026 8:19 AM

ग्रेटर नोएडा, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।