टी20 वर्ल्ड कप: किस तरह सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? जानिए समीकरण

IANS | February 25, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'सुपर-8' मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, जिसे जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम की किस्मत काफी हद तक तय हो जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की भिड़ंत, जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड?

IANS | February 25, 2026 4:50 PM

अहमदाबाद, 25 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'सुपर-8' मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया रिंकू सिंह टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे?

IANS | February 25, 2026 4:12 PM

चेन्नई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेलना है। यह मुकाबला बेहद अहम है और सुपर-8 में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह की उपलब्धता पर बड़ा बयान दिया है।

'वेकअप कॉल' है दक्षिण अफ्रीका से मिली हार, अपनी रणनीति पर विचार करे टीम इंडिया: रवि शास्त्री

IANS | February 25, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टी20 विश्व कप इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी। इस हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल हो गई है।

टी20 वर्ल्ड कप: हैरी ब्रूक के अलावा लक्ष्य का पीछा करते हुए इन तीन खिलाड़ियों ने लगाया है शतक

IANS | February 25, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को सुपर-8 का मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के विस्फोटक शतक के दम पर जीत के लिए मिले 165 रन का लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। हैरी ब्रूक टी20 विश्व कप इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड, भारतीय टीम को इस मामले में पछाड़ा

IANS | February 25, 2026 10:47 AM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने मंगलवार को खेले गए सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विश्व कप के इस संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है।

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल

IANS | February 25, 2026 9:56 AM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड से मिली हार के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर पहुंच सकता है और कोई चमत्कार ही अब उसे शीर्ष-4 में जगह दिला सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर, विश्व कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड है दमदार

IANS | February 25, 2026 9:16 AM

कोलंबो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले बने पहले कप्तान

IANS | February 24, 2026 11:36 PM

पल्लेकेले, 24 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इंग्लिश टीम की जीत के नायक कप्तान हैरी ब्रूक रहे। ब्रूक टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान शतक लगाने और सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल

IANS | February 24, 2026 11:06 PM

पल्लेकेले, 24 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है।