शाहीन अफरीदी का बड़ा कारनामा, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बने
पल्लेकेले, 24 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पाकिस्तान के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं।