अब टीम में बदलाव का वक्त नहीं, सुंदर या कुलदीप के बारे में न सोचें: आकाश चोपड़ा

IANS | March 1, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में उतरेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले मैच में कुछ बदलाव के साथ उतरी थी और बड़ी जीत हासिल की थी। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया को पिछले मैच वाली प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहिए।

पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव के संकेत, सलमान आगा की कप्तानी जा सकती है

IANS | March 1, 2026 10:07 AM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। शनिवार को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत तो मिली, लेकिन इस जीत का अंतर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं था। लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप: दासुन शनाका ने अपनी यादगार पारी में बनाए तीन बड़े रिकॉर्ड

IANS | March 1, 2026 9:10 AM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से यादगार बना दिया। शनाका श्रीलंका को बेशक जीत नहीं दिला पाए, लेकिन दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। शनाका ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

टी20 वर्ल्ड कप: हारकर भी इतिहास रच गए दासुन शनाका, रोहित को पछाड़कर 'नंबर-1' बने

IANS | February 28, 2026 11:50 PM

पल्लेकेले, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भले ही श्रीलंका को 5 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान दासुन शनाका कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका से जीतकर भी 'हारा' पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को मिला सेमीफाइनल का टिकट

IANS | February 28, 2026 11:06 PM

पल्लेकेले, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है। शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। वहीं, न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे के लिए 'सपना' रहा है टी20 में साउथ अफ्रीका को हराना, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IANS | February 28, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को साउथ अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम करेगा। साउथ अफ्रीका सुपर-8 राउंड के अपने पहले दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। वहीं, वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ मिली हार के बाद जिम्बाब्वे अंतिम चार में पहुंचने की रेस से बाहर हो गया है।

टी20 वर्ल्ड कप: 'करो या मरो' के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

IANS | February 28, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

गौतम गंभीर: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले कालीघाट मंदिर पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच

IANS | February 28, 2026 12:28 PM

कोलकाता, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेलना है। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाम 7 बजे से खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे।

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए सिरदर्द रहा है श्रीलंका, सेमीफाइनल का टिकट मिलना बेहद मुश्किल

IANS | February 28, 2026 12:03 PM

कैंडी, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेला जाना है। श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहती है, तो उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स ने की शेन वॉटसन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर बने

IANS | February 28, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड टीम ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत नेपाल के खिलाफ जीत के साथ की थी। यह जीत मुश्किल से मिली थी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इन दो मैचों के बाद इंग्लैंड के लिए सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन इंग्लैंड न सिर्फ सुपर-8 में पहुंची, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। सेमीफाइनल तक के सफर में इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने असाधारण भूमिका अदा की है।