आईपीएल 2026 में 'पर्ची सेलिब्रेशन' बना चर्चा का विषय, दिग्गजों ने उठाए सवाल

IANS | May 17, 2026 1:00 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के दौरान युवा खिलाड़ियों के बीच एक नया 'ट्रेंड' शुरू हो गया है। अच्छा प्रदर्शन करने या विकेट चटकाने के बाद खिलाड़ी जेब से पर्ची निकालकर अनोखे अंदाज में जश्न मना रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह तो अपने डेब्यू मुकाबले में ही तीन बार विकेट लेने के बाद पर्ची निकालकर सेलिब्रेट करते दिखाई दिए। हालांकि, इस तरह के सेलिब्रेशन पर पूर्व क्रिकटरों ने सवाल उठाए हैं।

आईपीएल 2026: ऐतिहासिक बना केकेआर बनाम जीटी मुकाबला, टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

IANS | May 17, 2026 9:20 AM

कोलकाता, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया मुकाबला ऐतिहासिक बन गया। इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बरसात हुई और दोनों पारियों को मिलकर 465 रन बने।

आईपीएल 2026: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज

IANS | May 17, 2026 8:35 AM

कोलकाता, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ईडन गार्डन्स के मैदान पर साई सुदर्शन ने एक और दमदार पारी, लेकिन वह जीटी को जीत नहीं दिला सके। सुदर्शन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान इतिहास रच दिया।

आईपीएल 2026: साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

IANS | May 17, 2026 8:06 AM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 29 रनों से शिकस्त दी। हालांकि, जीटी को जीत दिलाने के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। 28 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही सुदर्शन ने ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया है।

आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान

IANS | May 17, 2026 7:29 AM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 29 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही केकेआर को अंक तालिका में एक पायदान का फायदा पहुंचा है और टीम सातवें नंबर पर आ गई है। केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

आईपीएल 2026: गुजरात टाइंट्स पर 29 रन से जीत, केकेआर ने कायम रखी प्लेऑफ की उम्मीदें

IANS | May 16, 2026 11:44 PM

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ केकेआर ने 'प्लेऑफ' की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

आईपीएल 2026: महज 21 साल की उम्र में रघवुंशी का रिकॉर्ड, एक ही सीजन में 5 अर्धशतक

IANS | May 16, 2026 9:43 PM

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अंगकृष महज 21 साल की उम्र में एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूरा किया अपना खास 'शतक'

IANS | May 16, 2026 7:59 PM

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इतिहास रच दिया है। केकेआर कोलकाता स्थित 'ईडन गार्डन्स' में 100 आईपीएल मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। यह ऐसी दूसरी टीम है, जिसने एक ही मैदान पर 'आईपीएल मुकाबलों का शतक' लगाया है।

सुनील नरेन ने रचा इतिहास, आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

IANS | May 16, 2026 7:52 PM

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिया है। आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।

लामिन यामल: मेसी की गोद में खेला वो बच्चा, जिसे माना जा रहा उन्हीं का उत्तराधिकारी

IANS | May 16, 2026 7:45 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार विंगर लामिन यामल महज 18 साल की उम्र में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरी दुनिया में शोहरत हासिल कर चुके हैं। शानदार ड्रिबलिंग और गति के साथ इस खिलाड़ी ने युवावस्था में ही अपनी परिपक्वता दिखाई है।