बीबीएल: स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर स्टार्स
एडिलेड, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। मेलबर्न स्टार्स ने मंगलवार को एडिलेड ओवल में खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 10वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने मंगलवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ स्टार्स ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर कब्जा जमा लिया है।