सर्फिंग: एक रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स, जिसने ओलंपिक में भी बना ली जगह
नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्फिंग एक रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स है, जिसमें खिलाड़ी समुद्र की लहरों पर एक विशेष बोर्ड के सहारे संतुलन बनाते हुए करतब दिखाते हैं। ताकत, संतुलन, धैर्य और समय की समझ का यह खेल तटीय क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय है।