मलखंभ: मराठा योद्धाओं की ताकत बनी यह कला, जिसने ओलंपिक मंच तक बनाई पहचान
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के पारंपरिक खेल 'मलखंभ' में खिलाड़ी लकड़ी के खंभे या रस्सी पर योगासन, ताकत और संतुलन का प्रदर्शन करते हैं। मलखंभ भारतीय खेल विरासत की अनमोल धरोहर है, जो शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी के साथ खिलाड़ी की एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ाती है।