सिंहावलोकन 2025: निशानेबाजी में भारत के लिए कैसा रहा साल?
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में भारतीय निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन किया और इस खेल में देश का दबदबा बढ़ाया। भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ विश्व कप सीरीज, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप, आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और पदक जीते।