बोर्निल ने 10 साल बाद भारत के लिए जीता स्वर्ण
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोर्निल आकाश चांगमई ने रविवार को चीन के चेंग्दू में बैडमिंटन एशिया अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में लड़कों के एकल वर्ग में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।