सरफराज अहमद की जगह यूनुस खान को बनाया जाना चाहिए टेस्ट टीम का कोच: शाहिद अफरीदी
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाहर हुई पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तान टीम से बाबर आजम, फखर जमान और नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। वहीं अब टेस्ट फॉर्मेट के लिए पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को कोच बनाए जाने की चर्चा है।