हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए रवाना हुई भारतीय महिला टीम
बेंगलुरु, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रवाना हो गई। यह टूर्नामेंट 25 से 28 अगस्त ओमान के सलालाह में आयोजित किया जाएगा।