मार्करम और शम्सी ने मैच का पलड़ा द. अफ्रीका के पक्ष में झुकाया: तिलक
गकेबेरहा, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों तबरेज शम्सी और कप्तान एडेन मार्करम के स्पैल ने दूसरे टी20 मैच को उनके पक्ष में करने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अगर यह जोड़ी नहीं होती तो नतीजा कुछ और हो सकता था।