एलएसजी के खिलाफ मिली हार को केकेआर के लिए सहना मुश्किल होगा: मोहम्मद कैफ
कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। केकेआर को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा है कि केकेआर के लिए इस हार को सहना मुश्किल होगा।