'हम गलतियों से सीखेंगे और प्रतिष्ठा वापस लाएंगे', पहली बैठक में बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल का ऐलान
मीरपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल ने मंगलवार को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बोर्ड की एड-हॉक कार्यकारी कमेटी के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की। तमीम इकबाल ने नई बनी एड-हॉक कमेटी से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए बोर्ड की विश्वसनियता को वापस लाने की जरूरत पर जोर दिया।