आईपीएल 2026 नीलामी: सीएसके से बाहर निकलते ही चमकी पाथिराना की किस्मत, केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा
अबू धाबी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी नीलामी की प्रक्रिया मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित की जा रही है। श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देकर अपने साथ जोड़ा है।