आईपीएल 2026: एलएसजी के खिलाफ एमआई की कमान संभाल रहे सूर्या, आखिर क्यों नहीं खेले पांड्या?
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं, उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टीम की कमान संभाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि पांड्या पीठ में ऐंठन के कारण इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं।