विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज माना जाना चाहिए : रिकी पोंटिंग
कोलकाता, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि वनडे में सर्वाधिक शतकों के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने के बाद विराट कोहली को बड़ी राहत मिली होगी।