हेलमेट के मुद्दे पर अंपायरों को तुरंत सचेत करने पर मैथ्यूज 'टाइम आउट' से बच जाते : एमसीसी
लंदन,11 नवंबर (आईएएनएस) मैरीलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने कहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ 2023 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप में श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को 'टाइम आउट' करार देने का अंपायर का फैसला सही था और साथ ही कहा कि अगर आलराउंडर ने अपने हेलमेट में समस्या के बारे में मैदानी अंपायरों को सचेत कर दिया होता तो आउट होने से बचा जा सकता था।