इंग्लैंड के कोच मॉट ने कहा... 'हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना हम चाहते थे'
कोलकाता, 12 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के मुख्य कोच मैथ्यू मॉट ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड ने 2023 विश्व कप में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जितना कि उन्हें उम्मीद थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा निराशाजनक अभियान को जीत के साथ समाप्त करने के लिए उन्हें टीम पर गर्व है।