टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने इतिहास रचा, पावरप्ले में कभी नहीं हुआ था ये कारनामा
चेन्नई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में तूफानी शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 80 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा पावरप्ले टोटल है।