रियल मैड्रिड ने मुझसे संपर्क नहीं किया है: जोस मोरिन्हो

रियल मैड्रिड ने मुझसे संपर्क नहीं किया है: जोस मोरिन्हो

मैड्रिड, 17 ​​मई (आईएएनएस)। पुर्तगाली मैनेजर जोस मोरिन्हो अपने करियर में दूसरी बार रियल मैड्रिड के कोच बनने के काफी करीब हैं। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि क्लब ने उनके प्रतिनिधि जॉर्ज मेंडेस से संपर्क किया है।

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एस्टोरिल प्राया पर बेनफिका को 3-1 से जीत दिलाने के बाद पुर्तगाल में प्रेस से बात करते हुए, मोरिन्हो से पूछा गया कि क्या वह 2010 से 2013 के बीच क्लब को कोचिंग देने के बाद रियल मैड्रिड लौटेंगे।

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एस्टोरिल प्राया पर बेनफिका को 3-1 से जीत दिलाने के बाद प्रेस से बातचीत के दौरान जब रियल मैड्रिड में वापसी का सवाल मोरिन्हो से किया गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, मेरे पास रिकॉर्ड पर केवल एक ही प्रस्ताव है, वह बेनफिका की ओर से है। मैंने अभी तक देखा नहीं है, लेकिन मेंडेस ने मुझे बताया है कि यह बहुत अच्छा है।"

63 वर्षीय मोरिन्हो ने कहा कि उन्होंने रियल मैड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज या क्लब से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति से सीधे तौर पर बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि क्लब और जॉर्ज के बीच संपर्क चल रहा है। मुझे विश्वास है कि अगले हफ्ते तक यह संपर्क मुझसे भी होगा।

मोरिन्हो ने बेनफिका में ही बने रहने की संभावना से इनकार नहीं करते हुए कहा कि उनका इरादा यह देखने का है कि अगले सप्ताह मेरे लिए क्या विकल्प उपलब्ध होगा।

रियल मैड्रिड के मौजूदा कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने कोच के तौर पर जोस मोरिन्हो की वापसी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने इस पूर्व पुर्तगाली बॉस को फिर से टीम की कमान संभालते देखकर खुश होंगे।

अर्बेलोआ ने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अपने पूरे जीवन में मोरिन्हो के बारे में बहुत स्पष्ट राय रखी है। मेरे लिए एक खिलाड़ी के तौर पर और सबसे बढ़कर रियल मैड्रिड के समर्थक के तौर पर, मुझे यह महसूस होता है और मैं यह मानता हूं कि वह नंबर एक हैं।

--आईएएनएस

पीएके