आईपीएल 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग-2026 (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। लीग का 19वां सीजन अपनी शुरुआत से पहले ही बड़े खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या की वजह से चर्चा में है। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में फिटनेस और अन्य कारणों से 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। इसमें 4 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई हैं।